ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महिला की फरियाद पर सीएम का सख्त निर्देश:बोली- भू-माफिया हमें उजाड़ रहे

गोरखपुर (मानवीय सोच) नवरात्रि पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी ने सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान सीएम ने दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनी और जनता की समस्याओं के जल्द से जल्द निराकरण के लिए उन्हें आश्वस्त किया। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना और तहसील स्तर पर आने वाले मामलों का तत्काल निस्तारण करें। ताकि लोगों को एक ही काम के लिए बार- बार फरियाद न करनी पड़े।

इस दौरान एक महिला ने सीएम योगी से रोते ही गुहार लगाई। भू-माफिया उसका घर उजाड़ रहे हैं। कई बार शिकायत करने पर भी उसकी मदद नहीं की जा रही है। सीएम योगी ने महिला का प्रार्थना पत्र लेकर उसकी पूरी बात सुनी और वहां मौजूद SSP डॉ. गौरव ग्रोवर को महिला का प्रार्थना पत्र देकर तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों को साफ तौर पर कहा, कोई भू- माफिया किसी को उजाड़ने न पाए, ऐसे माफियाओं से सख्ती से निपटें।

700 लोगों से की मुलाकात

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में तकरीबन 700 महिला और पुरुष फरियादियों से मुलाकात की। सीएम योगी ने खुद कुर्सियों पर बैठे एक-एक व्यक्ति से मुलाकात कर उनकी लिखित शिकायत ली।

Scroll to Top