लखनऊ में आज से और महंगी हुई सीएनजी और पीएनजी

लखनऊ  (मानवीय सोच)  सीएनजी 1.96 रुपये और पीएनजी 1.93 रुपये महंगी हो गई है। बढ़ी दरें रविवार सुबह छह बजे से लागू हो गईं।

ग्रीन गैस कंपनी के एजीएम मार्केटिंग प्रवीन सिंह ने बताया कि लखनऊ, आगरा व उन्नाव में सीएनजी की कीमत 97 के बजाय 98.96 रुपये और अयोध्या में 98.45 के बजाय 99.85 प्रति किलो हो जाएगी है।

इसी तरह लखनऊ और आगरा में पीएनजी की कीमत 60.43 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *