दिल्ली समेत कई शहरों में CNG-PNG की कीमतों में कटौती

नई दिल्ली: (मानवीय सोच) सीएनजी और पाइपलाइन वाली घरेलू रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतों में शनिवार को छह रुपये तक की कटौती कर दी गई. यह करीब दो साल में गैस कीमतों में हुई पहली कटौती है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने खुद ट्वीट के जरिए सोशल मीडिया पर ये जानकारी साझा की. उन्होने लिखा, सीएनजी और पीएनजी उपभोक्ताओं को राहत! घरेलू उत्पादित प्राकृतिक गैस के मूल्य निर्धारण पद्धति को संशोधित करने के कैबिनेट के फैसले के परिणामस्वरूप दिल्ली और यूपी, हरियाणा और राजस्थान के कई शहरों में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा सीएनजी की कीमत में लगभग ₹6/किग्रा और घरेलू पीएनजी की कीमत में ₹5/एससीएम की कटौती की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *