ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सैंडल में महिला ने छिपाकर रखी थी 4.9 करोड़ की कोकीन

मुंबई (मानवीय सोच) देशभर के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर सोने से लेकर ड्रग्स की तस्करी करने के कई मामले सामने आते हैं। इसमें एजेंसियां कड़ी कार्रवाई करती हैं। इसी तरह हाल ही में मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोकीन की तस्करी का मामला सामने आया है। 

सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला यात्री को गिरफ्तार कर उसके सैंडल में छिपाई गई 4.9 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन बरामद की। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना गुरुवार की है, जब मादक पदार्थ की तस्करी में जुटी महिला को संदेह के आधार पर पकड़ लिया गया। 

सैंडल में छिपाकर रखी थी कोकीन
अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान महिला के सैंडल में बने खोखले खांचों में छिपाकर रखा गया 490 ग्राम कोकीन बरामद किया गया जिसका बाजार मूल्य 4.9 करोड़ रुपये है। महिला को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने संदेह के आधार पर पकड़ा। 

मुंबई के सीमा शुल्क विभाग ने ट्वीट करके बताया कि कोकीन को छिपाने के लिए सैंडल में विशेष तरह के खांचे बनवाए गए थे।  इसमें बताया गया कि यात्री को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी के ठिकाने और उसके बारे में विस्तृत विवरण का अभी इंतजार है

Scroll to Top