फतेहपुर (मानवीय सोच) फतेहपुर जिले में एक 15 वर्षीय किशोरी को नौ सितंबर की शाम एक युवक बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया। मामले में धर्मपरिवर्तन के लिए किशोरी के अपहरण किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने युवक समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी लापता है।किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही साकिब के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। मां का आरोप है कि लापता बेटी की तलाश में साकिब के घर पहुंची। उसके घरवालों से बेटी के बारे में पूछताछ की। इससे नाराज होकर साकिब के पिता अफसर अहमद उर्फ टिर्री और तीन अन्य लोगों ने उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
