ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हजरतगंज से शहीद पथ आना-जाना अब होगा और आसान

लखनऊ: (मानवीय सोच)  हजरतगंज से कैंट और अर्जुनगंज होकर शहीद पथ आना-जाना अब और आसान होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी 19 करोड़ रुपये की लागत से अर्जुनगंज से शहीद पथ तक सड़क को चार लेन चौड़ा करेगा। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। वहीं, मरी माता मंदिर के पास फ्लाईओवर भी प्रस्तावित है। इसके लिए सेतु निगम ने सेना की जमीन के मुआवजे भुगतान का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

अर्जुनगंज से अहिमामऊ में शहीद पथ का रास्ता करीब 1.72 किमी लंबा है। पीडब्ल्यूडी इंजिनियरों के मुताबिक, इस रूट पर मरी मंदिर के पास बना पुल बेहद संकरा है। ऐसे में वीआईपी मूवमेंट के दौरान यहां अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। इसी कारण बीते दिनों जिला प्रशासन ने रोड चौड़ीकरण का निर्देश दिया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने रोड चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। फिलहाल विद्युत और वन विभाग की टीम भी सर्वे कर चुकी है। दोनों विभागों की टीमें जल्द ही पेड़ और बिजली के खंभे शिफ्ट करवाएंगी। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड एक्सईएन मनीष वर्मा ने बताया कि मंदिर के आसपास कैंट में सेना की जमीन है। सैन्य क्षेत्र छोड़कर अर्जुनगंज से अहिमामऊ तक फोर लेन का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

महीनों से लटका है पुल का प्रस्ताव
जानकारी के अनुसार, सेतु निगम ने मरी माता मंदिर के पास नए पुल के लिए करीब 12.36 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए सर्वे के साथ जरूरी टेस्टिंग भी हो चुकी है। प्रॉजेक्ट से जुड़े सेतु निगम इंजिनियरों का कहना है कि सेना की जमीन के मुआवजे के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

Scroll to Top