ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ पर टिप्‍पणी करना IFFI जूरी हेड को पड़ा भारी

नई दिल्‍ली  (मानवीय सोच)  गोवा  में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्‍टीवल ऑफ इंडिया (IFFI) के जूरी हेड नादव लापिड  के खिलाफ गोवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. इस आवेदन में कई तरह के आरोप लगाए गए हैं. इस संबध में सुप्रीम कोर्ट के एक प्रैक्टिसिंग एडवोकेट विनीत जिंदल ने मंगलवार को एक याचिका दायर की. उन्‍होंने नादव लापिड के खिलाफ गोवा पुलिस में शिकायत की है. शिकायत में कहा गया है कि नादव ने कथित तौर पर कश्‍मीर में हिंदू समुदाय के बलिदान को गाली दी.

नादव लापिड ने फिल्‍म द कश्‍मीर फाइल्‍स  को वलगर और प्रोपोगेंडा कहा था. एडवोकेट विनीत जिंदल ने नादव लापिड के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है. उन्‍होंने कहा है कि लापिड ने कश्‍मीर फाइल्‍स फिल्‍म को लेकर जो टिप्‍पणी की है, उसके लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 121,153,153ए और बी, 295, 298 और 505 के तहत केस दर्ज होना चाहिए. शिकायत में कहा गया है कि फिल्‍म ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीर में हिंदू नरसंहार की सच्ची कहानी पर आधारित है.

आरोप: कश्मीर में हिंदुओं के बलिदान को दे रहे गाली
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 1990 के दशक में इस्लामी आतंकवादियों द्वारा घाटी में कश्मीरी पंडितों के ‘पलायन और हत्याओं’ पर आधारित है. शिकायत में कहा है कि इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा हिंदू नरसंहार पर एक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म का आह्वान करके कश्मीर में जो हुआ उसे ‘प्रचार’ और ‘अश्लील’ बताकर वह कश्मीर में हिंदुओं के बलिदान को गाली दे रहे हैं. नादव लापिड, अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर हिंदू समुदाय को निशाना बना रहे हैं.

Scroll to Top