ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एटा में फर्जी मतदान को लेकर आयोग सख्त

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर एटा जिले की अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ पर फर्जी मतदान करने का वीडियो वायरल होने को गंभीरता से लेते हुये राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित मतदान केंद्र में पुनर्मतदान की सिफारिश की है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शनिवार शाम बताया कि आज सोशल मीडिया में एक व्यक्ति द्वारा कई बार मतदान करने का वीडियो प्रसारित हुआ है। इस घटना की एफआईआर नायागांव पुलिस स्टेशन, एटा में आईपीसी की धारा 171-एफ और 419 और आरपी अधिनियम 951 की धारा 128, 132 और 136 के तहत दर्ज की गई है। वीडियो में कई बार मतदान करते दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान राजन सिंह, गांव खिरिया पमरान के निवासी के रूप में हुई है और पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होने कहा कि मतदान दल के सभी सदस्यों को निलंबित करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं और संबंधित मतदान केंद्र में पुनर्मतदान की सिफारिश भारतीय निर्वाचन आयोग को की गई है। रिणवा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के शेष चरणों में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाताओं की पहचान की प्रक्रिया का कठोरता से पालन करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

Scroll to Top