नगर निगम में कई बार शिकायत, लेकिन नहीं हुई सुनवाई; चंदा जुटाकर किया काम

लखनऊ : (मानवीय सोच) सड़क, गंदगी और जन निकासी से परेशान नीलमथा इलाके के लड़क खुद सड़क सही करने निकल पड़े। शुक्रवार को नीलमथा के सरदार पटेल नगर इलाके के युवाओं ने फावड़ा और बाकी सामान लेकर सड़क सही करने में जुट गए। बताया जा रहा है कि इसके लेकर स्थानीय स्तर पर चंदा एकत्र करने की बात भी सामने आ रही है।

दरअसल, नगर निगम से लेकर स्थानीय विधायक और मंत्री तक से शिकायत के बाद काम नहीं हुआ तो बजरंग दल हिन्द के कार्यकर्ताओं ने खुद ही सड़क सही करने का मोर्चा संभाल लिया। दरअसल, यहां सबसे बड़ी समस्या जल निकासी और नाली का है। नाली न होने से पानी सड़क पर ही रहता है। ऐसे में उसको सही करने के लिए कुछ युवाओं ने खुद जिम्मेदारी संभाल ली है।

स्थानीय निवासी मुकेश का कहना है कि नगर निगम की टीम से इस संदर्भ में बात किया गया था। वहां कई बार लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। मांग की गई कि यहां नाली की व्यवस्था होनी चाहिए लेकिन इंजीनियरों का जवाब होता था कि ऊपर से आदेश आने के बाद ही वह कुछ कर सकते हैं। नगर आयुक्त से आदेश करवाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *