शर्मनाक: छात्राओं के साथ घिनौना काम करता था कंप्यूटर टीचर

शाहजहांपुर (मानवीय सोच) जूनियर हाईस्कूल में अनुदेशक के छात्राओं से अश्लील हरकतें का मामला सामने आने के बाद सोमवार को अभिभावकों ने लड़कियों को स्कूल नहीं भेजा। विद्यालय में 112 विद्यार्थियों का नामांकन है, स्कूल खुलने पर मात्र 40 बच्चे ही स्कूल पहुंचे।

सोमवार को बीएसए कुमार गौरव ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि स्कूल में शिक्षकों से घटना की बाबत पूछताछ की। इसके बाद गांव जाकर ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। विद्यालय का माहौल सामान्य है। मामले की जांच पांच सदस्यीय कमेटी करेगी।

सीओ ने अनुदेशक से की पूछताछ, ग्रामीणों के बयान दर्ज किए
पुलिस ने आरोपी अनुदेशक मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ प्रियांक जैन ने आरोपी से लंबी पूछताछ की। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। इसके बाद सीओ ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि गांव में शांति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *