ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तरसाओ, लटकाओ-भटकाओ की नीति पर कांग्रेस, पॉलिटिक्स में नहीं समझती हिमाचल की हैसियत

हिमाचल   (मानवीय सोच)   विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी राज्य में दोबारा सत्ता में बने रहने के प्रयास में लगी हुई है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी के सुंदरनगर में जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने बहुत लंबे समय तक हिमाचल पर शासन किया है। कांग्रेस के लिए सरकार में आना, सरकार में रहना, राज-पाट चलाने जैसा ही रहा है। हिमाचल में, पहाड़ी राज्यों में तो कांग्रेस दशकों तक तरसाओ, लटकाओ-भटकाओ की नीति पर चली है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ने हमेशा यही सोचा कि यह छोटा राज्य है, जहां से 3-4 सांसद आते हैं। इनकी देश की राजनीति में हैसियत ही क्या है। इसी वजह से कांग्रेस ने हिमाचल के विकास को कभी भी प्राथमिकता नहीं दी और हिमाचल लगातार पीछे होता चला गया। बीच-बीच में यहां BJP की सरकार बनी तो कुछ काम आगे बढ़ा।’

‘हिमाचल के भाइयों-बहनों ने मुझे दिल्ली में बैठाया’
नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल के भाइयों-बहनों आपने मुझे दिल्ली में बैठाया है। मैं आपके लिए कुछ करना चाहता हूं। पिछले 5 साल से करना चाहता हूं और आगे भी करना चाहता हूं। मुझे सेवा का मौका दोगे ना, और मैं आपको वादा करता हूं कि मैं आपके लिए जितना कर सकता हूं, कभी पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे कुछ दिन पहले ही मंडी आना था लेकिन मौसम अचानक खराब हो गया था तब मैंने आपको वर्चुअली संबोधित किया था। उसी समय मैंने ठान लिया था कि जब भी हिमाचल में चुनावी रैलियां शुरू होंगी सबसे पहले मैं मंडी जाऊंगा और आपसे क्षमा मांगूंगा।’

भाजपा यानि स्थिरता, सेवा भाव, सम्भाव और विकास: मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘जब भारत अपनी आजादी के 100 साल बनाएगा, तो उसी के आसपास हिमाचल भी अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करेगा। इसलिए अगले 25 साल का कालखंड बहुत ही अहम है। अमृत काल के इन वर्षों में हिमाचल में तेज विकास जरूरी है, स्थिर सरकार जरूरी है। मुझे खुशी है कि यहां के लोग इस बात को बहुत अच्छी तरह से समझ रही हैं। वो जानते हैं कि भाजपा यानि स्थिरता, सेवा भाव, सम्भाव और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता।’

श्याम सरन नेगी को पीएम मोदी ने किया याद
मोदी ने कहा, ‘आज श्याम सरन नेगी जी का दुःखद निधन हो गया। 106 वर्षीय नेगी जी ने 30 से ज्यादा बार मतदान किया था। अभी 2 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए उन्होंने पोस्टल बैलेट से वोट दिया था। यह बात हर देशवासी को प्रेरित करेगी। मैं बहुत ही भावुक मन से श्याम सरन नेगी जी को श्रद्धांजलि देता हूं।’ 

Scroll to Top