ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस को देशहित की सुविधाएं अच्छी नहीं लग रही: पीएम मोदी

कर्नाटक के बेलगावी में पीएम मोदी ने आज एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वैक्सीन हो या ईवीएम कांग्रेस ने हमेशा लोगों को गुमराह किया। कांग्रेस नेताओं ने ईवीएम पर झूठ बोला। कांग्रेस ने लोकतंत्र को बदनाम किया। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए पीएफआई की मदद की: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए पीएफआई की मदद की। शहजादे ने राजा-महाराजाओं का अपमान किया। वायनाड जीतने को कांग्रेस ने पीएफआई की मदद ली। कांग्रेस राजा-महाराजाओं का अपमान करती है। मुगलों को शहजादे गाली नहीं देते।”

‘क्या आप कांग्रेस को अपना मंगलसूत्र हड़पने देंगे?’
पीएम मोदी ने आगे कहा,”कांग्रेस आपकी संपत्ति को अपने पसंदीदा वोट बैंक में बांटने की बात करती है। क्या आप अपनी मेहनत की कमाई किसी को दे देना चाहेंगे? क्या आप कांग्रेस को अपना मंगलसूत्र हड़पने देंगे? नहीं! क्या कोई ‘पंजा’ आपकी संपत्ति लूट सकता है? नहीं। मैं कांग्रेस को सचेत करना चाहता हूं – ये मंसूबे छोड़ो!

गरीबी रेखा से बाहर है 25 करोड़ लोग: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा,”आज विश्व में भारत की पहचान ‘लोकतंत्र की जननी’ के रूप में हो रही है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है! भारत में लगभग 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आ गए हैं और इसी तथ्य ने देश के नागरिकों में आत्मविश्वास जगाया है। आज हर कोई कह रहा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा, भारत जब आगे बढ़ता है, भारत जब मजबूत होता है तो हर भारतीय खुशहाल होता है। लेकिन कांग्रेस देशहित से इतनी दूर हो गई है। उन्हें बस परिवार हित नजर आता है। उन्हें देशहित की सुविधाएं अच्छी नहीं लग रही हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा,”कांग्रेस के शहजादे को हमारे राजा-महाराजाओं के योगदान याद नहीं आते। ये वोटबैंक की राजनीति के लिए राजा-महाराजाओं के खिलाफ बोलने की हिम्मत करते हैं और नवाबों, बादशाहों और सुलतानों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है।”

Scroll to Top