ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस नेता अर्चना गौतम के पिता ने प्रियंका गांधी के PA संदीप पर दर्ज कराई FIR

मेरठ:  (मानवीय सोच)  कांग्रेस के टिकट से मेरठ की हस्तिनापुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं अभिनेत्री अर्चना गौतम  ने प्रियंका गांधी  के निजी सचिव संदीप सिंह  के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। अब अर्चना के पिता ने संदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। मेरठ के एसपी ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में जांच की जाएगी।

अर्चना गौतम टीवी शो ‘बिग बॉस 16’ में भी नजर आई थीं। अब उनके पिता ने मेरठ के परतापुर थाने में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पिता गौतमबुद्ध ने आरोप लगाया है कि संदीप सिंह ने उनकी बेटी को न सिर्फ जातिसूचक शब्द बोले बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले में आईपीसी की धारा 504, 506 और एससी-एसटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस महाधिवेशन में भाग लेने के बाद लौटीं अर्चना गौतम ने फेसबुक लाइव कर संदीप पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। दर्ज केस में पिता गौतम बुद्ध का कहना है कि उनकी बेटी अर्चना काफी समय से प्रियंका गांधी से मुलाकात की कोशिश कर रही हैं। लेकिन संदीप सिंह इसमें रोड़ा डाल दे रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महाधिवेशन में अर्चना गौतम ने प्रियंका गांधी से मिलने का समय मांगा, लेकिन पीए संदीप ने मना कर दिया।

गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले ही अर्चना गौतम ने अपने फेसबुक पर लाइव वीडियो साझा कर संदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के साथ ही दो कौड़ी की औरत कहे जाने के आरोप लगाया। साथ ही यह भी कहा कि संदीप ने जेल में डलवाने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि संदीप से कांग्रेस के अधिकतर नेता और कार्यकर्ता खफा हैं। उनकी वजह से कोई प्रियंका से मिल नहीं सकता। अर्चना ने कहा कि संदीप पूरी पार्टी को खाए जा रहा है। उसका कच्चा चिट्ठा मेरे पास है।

पिता की तरफ से दर्ज कराए गए केस में आरोप है कि संदीप सिंह ने अर्चना के साथ बदतमीजी की। साथ ही उन्हें उठवा लेने धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। साथ ही परिवार को जेल में डलवाने से लेकर करियर तक चौपट करने की धमकी की बात का भी जिक्र है।

Scroll to Top