ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने शिवसेना (यूबीटी) पर साधा निशाना

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन (MVA) में सीट शेयरिंग को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। आज शिवसेना यूबीटी ने अपने 17 उम्मीदवारों का एलान किया। शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई में चार लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। शिवसेना (यूबीटी) के इस फैसले पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने नाराजगी जाहिर की है।

गठबंधन को तोड़े कांग्रेस: संजय निरुपम
कांग्रेस नेता ने कहा कि जब मध्यस्थता करने वाली टीम की ही बात नहीं सुनी गई तो जाहिर सी बात है कि हम सब फेल हो गए हैं। शिवसेना (यूबीटी) को ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए। इससे कांग्रेस का नुकसान है। मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि आप भी इस मामले पर संज्ञान लीजिए नहीं तो अलांयस तोड़िए।

उन्होंने आगे कहा कि अगर पार्टी को बचाना है तो गठबंधन तोड़िए और मैदान में उतरिए, लेकिन आप शिवसेना (यूबीटी) के साथ अलायंस करके पार्टी के हमेशा के लिए खत्म कर रहे हैं। इसका असर महाराष्ट्र पर पड़ेगा महाराष्ट्र के बाहर भी पड़ेगा।

हमारी पार्टी में अनुशासन है:अरविंद सावंत
संजय निरुपम के इस बयान पर शिवसेना यूबीटी सांसद अरविंद सावंत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा “वह (निरुपम) कौन हैं? मुझे नहीं पता। हमारी पार्टी में अनुशासन है। एक बार जब उद्धव ठाकरे इसकी (उम्मीदवारों के नाम) घोषणा कर दें तो बात खत्म हो जाती है।”

बता दें कि कुछ दिनों पहले, शिवसेना (उद्धव गुट) ने उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार का एलान किया था। शिवसेना (यूबीटी) के इस फैसले पर संजय निरुपम ने नाराजगी जाहिर की थी।

Scroll to Top