ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस की सूची जल्द ही तैयार की जाएगी: कांग्रेस नेता

कांग्रेस चार-पांच दिनों में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के तत्काल बाद मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान करेगी। कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह ने रविवार को यह टिप्पणी दी। बता दें कि भाजपा ने शनिवार को राज्य की 29 सीटों में से 24 सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया। भाजपा ने विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनावी मैदान में उतारा है।

जितेंद्र सिंह ने क्या कुछ कहा

कांग्रेस राज्य प्रभारी जितेंद्र सिंह ने पार्टी मामलों के बारे में एक प्रेस वार्ता में बताया, कांग्रेस (उम्मीदवारों) की सूची जल्द ही तैयार की जाएगी। हम राज्य विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के अलावा ब्लॉक और जिला स्तर पर समितियों के साथ परामर्श के बाद लोकतांत्रिक तरीके से निर्णय लेते हैं।

कब होगी CEC की बैठक

जितेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक अगले चार-पांच दिनों में होगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सीईसी की बैठक के तत्काल बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

BJNY में मौजूद नहीं थे कमलनाथ

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद नहीं थे। ऐसे में पत्रकारों ने जब जितेंद्र सिंह से इस विषय पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता उज्जैन में यात्रा में फिर से शामिल होंगे, क्योंकि उन्हें अपनी बहन की दिल की सर्जरी के लिए जाना था। हालांकि, कमलनाथ शनिवार को राहुल गांधी की यात्रा के राज्य में प्रवेश के स्वागत के लिए मुरैना में आयोजित एक समारोह में मौजूद थे।

Scroll to Top