ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ट्रेन में कांग्रेस विधायकों ने की महिला से छेड़छाड़, कहा- दोनों नशे में थे

मध्य प्रदेश  (मानवीय सोच)  सतना जिले से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सर्राफ पर महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया है। रेवाचंल एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला ने आरोप लगाया है कि विधायक शराब के नशे में थे। महिला ने कहा कि असभ्य व्यवहार करने वाले दोनों नशे में थे। 

बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति को फोन पर इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने रेलमंत्री, रेल मंत्रालय और पीएम को ट्वीट कर मदद मांगी थी। ट्वीट पर तुरंत एक्शन हुआ और ट्रेन के अगले स्टेशन दमोह-सागर को फोन पर सूचना भेजकर निर्देश दिए गए। सागर स्टेशन पर रेवांचल ट्रेन पहुंचने से पहले जीआरपीएफ और आरपीएफ दल-बल के साथ पहुंच गया था। ट्रेन आई और पुलिस ने महिला से बात की तो उसने सतना विधायक और कोतमा विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों शराब के नशे में हैं और मुझसे अभद्रता कर रहे थे। 

सागर जीआरपी के पास रात के वक्त महिला अधिकारी उपलब्ध न होने के कारण महिला को बीना में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया। पुलिसबल के साथ महिला बीना के लिए रवाना हुईं। यहां बीना में महिला इंस्पेक्टर श्वेता ने पीड़ित की शिकायत सुनी जानी थी, लेकिन कंट्रोल रूम से मिले आदेश के बाद महिला को भोपाल ले जाया गया। जीआरपी अधिकारी अहिरवार ने कहा कि उन्हें उत्पीड़न की सूचना जबलपुर कंट्रोल रूम से मिली थी। एक सहायक उप-निरीक्षक और कांस्टेबल ट्रेन में चढ़े और महिला की सीट बदल दी। उन्होंने उसका बयान दर्ज किया और दो विधायकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

महिला के पति ने कहा, “हमें नहीं पता कि आरोपी कांग्रेस विधायक हैं, लेकिन शुक्र है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और मेरी पत्नी की मदद की।” वहीं, खुद पर लगे आरोपों का खंडन करते हुए कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा, ‘महिला एक बच्चे के साथ यात्रा कर रही थी इसलिए मैंने उसे अपनी सीट और बहुत विनम्रता से पेश की। सुनील जी ने शिष्टाचारवश खाना मांगा। मुझे नहीं पता कि उसे बुरा क्यों लगा और उसने शिकायत दर्ज कराई। आरोप निराधार हैं।’

बीजेपी प्रवक्ता लोकेंद्र पाराशर ने कहा, ‘कमलनाथ जी को जवाब देना चाहिए। एक महिला को नशे की हालत में प्रताड़ित करना क्या यह विधायक आपकी पार्टी का है।

Scroll to Top