नई दिल्ली: (मानवीय सोच) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी है. रमेश ने अपने ट्वीट में कहा है कि 75 वर्षीय सोनिया गांधी ने कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए खुद को पृथकवास में कर लिया है.
उन्होंने लिखा है, ‘‘आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पृथकवास में रहेंगी.”
Congress President Smt.Sonia Gandhi has tested positive for Covid-19 today. She will remain in isolation as per Govt. protocol.
आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 13, 2022
कुछ दिनों पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी कोविड से संक्रमित हो गई थीं. सोनिया गांधी इससे पहले जून महीने में भी कोविड से संक्रमित हुई थीं. कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते वह कई दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती रही थीं.
