ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

21 अगस्त से कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। खबरें हैं कि अगस्त-सितंबर में देश की सबसे पुरानी पार्टी का नया प्रमुख चुना जा सकता है। हालांकि, अभी तक वायनाड सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने साल 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव 21 अगस्त से शुरू हो जाएगा। फिलहाल, उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इधर, लंबे समय से गैर गांधी को भी कांग्रेस प्रमुख बनाए जाने को लेकर चर्चाएं जारी हैं, लेकिन सूत्रों ने बताया कि इसपर अभी तक कोई सहमति नहीं बन सकी है।

मार्च में ही सोनिया गांधी ने विधानसभा चुनाव में हार पर चर्चा के लिए वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलाई थी। तब उन्होंने भाषण के दौरान राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ इस्तीफा देने की पेशकश की थी। राहुल ने साल 2017 में कांग्रेस की कमान संभाली थी। हालांकि, करीब दो सालों के बाद ही उन्होंने पद छोड़ दिया था।

राहुल के नाम पर बढ़ रहा समर्थन!
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कांग्रेस नेताओं के एक बड़ा वर्ग गांधी को ही कमान संभालते हुए देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि नेताओं को लगता है कि गुटबाजी से ग्रस्त पार्टी पर गांधी परिवार का एकजुट करने का प्रभाव है। एक अन्य रिपोर्ट में भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस के कई नेताओं ने राहुल से अध्यक्ष पद लेने की अपील की है।

Scroll to Top