ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस ने जारी की वाराणसी के लिए 21 पार्षद प्रत्याशियों की सूची

यूपी  (मानवीय सोच)  नगर निकाय चुनाव में वाराणसी के 15 वार्ड के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी। कांग्रेस के ओर से जारी सूची में 21 उम्मीदवारों का नाम है। इन 21 उम्मीदवारों में से 8 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है। यानी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव की तरह फिर से एक बार महिलाओं को प्राथमिकता दी है।

ओंकालेश्वर, जोल्हा दक्षिणी, बिंदूमाधव, जलालीपुरा, कमलगढ़हा, ककरमत्ता , राजघाट और लल्लापुरा कलां सीट से महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। इनमें से छह सीटों पर मुस्लिम महिला को मौका दिया गया है। नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन कांग्रेस ने टिकट की घोषणा कर अपनी बढ़त बनाने की कोशिश की है।  

फिलहाल 21 सीटों पर टिकट की घोषणा के बाद पार्टी में उत्साह का माहौल है। मालूम हो कि वाराणसी में पहले चरण में वोटिंग होगी। इसके लिए बीते मंगलवार से नामांकन जारी है। कांग्रेस के अलावा बसपा, सपा और भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। पहले चरण में चार मई को वोटिंग होगी और 13 मई को मतगणना होगी। 

Scroll to Top