ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कर्नाटक : पत्रकारों को मिठाई के डिब्बे में ‘कैश गिफ्ट’ पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

कर्नाटक (मानवीय सोच)   सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर आरोप लगा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने दीवाली पर कुछ पत्रकारों को मिठाई के डिब्बे में एक लाख से लेकर ढाई लाख तक का कैश दिया. कांग्रेस ने शनिवार को इस मामले को ‘मिठाई का डिब्बा रिश्वत’ नाम देते हुए इसकी न्यायिक जांच की मांग की. हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है.

न्यू मिनट की एक रिपोर्ट के अनुसार, मिठाई के डिब्बे पाने वाले लगभग एक दर्जन पत्रकारों में से तीन ने कैश मिलने की बात स्वीकार की है. इनमें से दो ने बताया कि उन्होंने इसे मुख्यमंत्री कार्यालय को वापस दे दिया है. एक एंटी करपशन एक्टीविस्ट ग्रुप ने कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस में बसवराज बोम्मई के मीडिया सलाहकार के खिलाफ पत्रकारों को कथित रूप से रिश्वत देने का प्रयास करने के लिए शिकायत दी है.

एक अन्य पत्रकार ने न्यू मिनट को बताया, ‘मैंने अपने संपादकों इसकी सूचना दी थी. मैंने सीएमओ अधिकारियों से कहा कि मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता और यह गलत है’. उन्होंने बताया कि उनके मिठाई के डिब्बे में 1 लाख रुपये कैश थे. कर्नाटक कांग्रेस ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में भाजपा से सवाल किया, क्या करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग कर रिश्वत दी गई थी? इस पैसे का स्रोत क्या है? कितनी रिश्वत दी गई और बदले में आपको क्या मिला? हमने बिना वजह मुख्यमंत्री को पेसीएम नहीं कहा.

कांग्रेस के जयराम रमेश से लेकर रणदीप सुरजेवाला सहित कई नेताओं ने सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की है. सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘कर्नाटक के साहसी पत्रकारों को सलाम. इन्होंने सीएम बोम्मई और उनके कार्यालय के रिश्वतकांड को उजागर किया.’ इस बीच, भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि आरोप सच्चाई से बहुत दूर है.

कांग्रेस ने सितंबर में भाजपा के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डिजिटल भुगतान ऐप ‘पेटीएम’ से मिलता-जुलता नाम ‘पेसीएम’ रखकर एक अभियान शुरू किया था. कैंपेन का एक क्यूआर कोड भी है, जिसमें मुख्यमंत्री बोम्मई की तस्वीर लगी है. इसमें आरोप लगाया गया है कि भाजपा सरकार सार्वजनिक कार्यों पर 40 प्रतिशत कमीशन लेती है.

Scroll to Top