ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमरिंदर सिंह की पत्नी को कांग्रेस ने किया सस्पेंड

नई दिल्ली: (मानवीय सोच)  कांग्रेस अनुशासन समिति ने शुक्रवार को पार्टी की लोकसभा सांसद परनीत कौर को सस्पेंड कर दिया. साथ ही उनसे तीन दिन के अंदर ये स्पष्ट करने को कहा है कि उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित क्यों नहीं किया जाना चाहिए. 

कांग्रेस अनुशासन पैनल के मेंबर सेक्रेटरी तारीक अनवर ने कहा कि ये कार्रवाई उनके खिलाफ पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर राजा वारिंग और राज्य के अन्य नेताओं की शिकायतों के बाद की गई है. शिकायत है कि वो उत्तरी राज्य में बीजेपी की मदद कर रही हैं. 

पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं. अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से किनारा कर लिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे. 

तारीक अनवर ने अपने बयान में कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष को पांजब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वारिंग की ओर से शिकायत मिली है कि पटियाला से लोकसभा सांसद परनीत कौर बीजेपी की मदद करने के लिए पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्त हैं. पंजाब कांग्रेस के कुछ अन्य विरष्ठ नेताओं ने भी ये शिकायत की है.”

उन्होंने कहा कि शिकायत आवश्यक कार्रवाई के लिए एआईसीसी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (डीएसी) को भेजी गई थी. 

उन्होंने कहा, ” डीएसी ने बड़े सावधानी ने शिकायत के सभी पहलुओं की जांच की और ये फैसला लिया कि पटियाला सांसद को अविलंब पार्टी से निलंबित कर दिया जाना चाहिए. उन्हें तीन दिनों के भीतर कारण बताने के लिए कहा गया है कि क्यों न उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाए.”

Scroll to Top