यूपी में कांग्रेसियों ने अध्यक्ष पद के लिए किया मतदान

लखनऊ (मानवीय सोच) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी चुकी है। पूरे देश में कांग्रेस सदस्यों ने नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान किया। चुनाव परिणाम की घोषणा 19 अक्तूबर को होगी।

लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश के नेताओं ने मतदान किया। इस दौरान सभी खुश नजर आए और कांग्रेस मुख्यालय में भी गहमागहमी मची रही।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर मैदान में हैं।

22 साल बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में मतदान किया जबकि राहुल गांधी ने कर्नाटक में मतदान किया।कांग्रेस नेता व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। कांग्रेस में लंबे समय से अध्यक्ष पद के चुनाव की मांग की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *