ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस का ब्लैक पेपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 10 साल के शासन पर होगा

संसद के बजट सत्र में केंद्र सरकार यूपीए राज के 10 साल के खिलाफ श्वेत पत्र लाने वाली है। इसके जवाब में अब कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के 10 साल के शासन के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ लाने की तैयारी में है।

खरगे पेश कर सकते हैं ब्लैक पेपर

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का ‘ब्लैक पेपर’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 10 साल के शासन पर होगा। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ये ‘ब्लैक पेपर’ पेश कर सकते हैं।

बजट में सरकार ने की थी श्वेत पत्र लाने की घोषणा

केंद्र सरकार ने 1 फरवरी को पेश किए गए केंद्रीय बजट में घोषणा की थी कि वह कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के 10 वर्षों के आर्थिक प्रदर्शन की तुलना में भाजपा के नेतृत्व वाली 10 वर्षों की सरकार के काम को लेकर एक श्वेत पत्र लाएगी।

संसद में हंगामे के आसार

संसद में भाजपा और कांग्रेस में आज फिर वार पलटवार की राजनीति देखने को मिल सकती है। इसके चलते संसद में फिर से हंगामे के आसार है।

सीतारमण ने कांग्रेस पर कसा था तंज

बता दें कि संसद में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि 2014 में सत्ता संभालने वाली मोदी सरकार ने उन वर्षों के संकट को पार कर लिया है, जहां कांग्रेस छोड़ कर गई थी। उन्होंने कहा कि अब अर्थव्यवस्था तेजी से विकास करने के पथ पर मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने घोषणा की थी कि सरकार सदन के पटल पर एक श्वेत पत्र रखेगी, तो यह दिखाएगी कि हम 2014 तक कहां थे और अब कहां हैं, इसका एकमात्र उद्देश्य उन वर्षों के कुप्रबंधन को दिखाना है।

Scroll to Top