ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गुजरात और हिमाचल के लिए कांग्रेस का प्लान बी; प्रियंका को मिलेगा यह जिम्मा

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा पर वह अब तक करीब 700 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं और यात्रा कर्नाटक पहुंच गई है। आने वाले दिनों में यह यात्रा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, यूपी और राजस्थान जैसे राज्यों से गुजरेगी। वहीं इसी दौरान हिमाचल प्रदेश और गुजरात के विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में राहुल गांधी की रणनीति को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इन दोनों राज्यों से वह दूर क्यों रहेंगे, जहां चुनाव होने वाले हैं। अब इस चिंता का समाधान शायद कांग्रेस ने ढूंढ निकाला है। राहुल गांधी की बजाय प्रियंका गांधी इन दोनों ही राज्यों में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगी।

इस तरह कांग्रेस की रणनीति यह है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देश भर में माहौल बनाएंगे और प्रियंका गांधी प्रचार की कमान संभालेंगे। महिला नेता होने के चलते प्रियंका गांधी पर अटैक करना भी भाजपा और अन्य दलों के लिए मुश्किल होगा। इसके अलावा पार्टी प्रियंका गांधी को भी आजमा लेना चाहती है। चर्चा है कि नवंबर के आखिर या फिर दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। उस दौरान भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी रहेगी, जो 5 महीने तक के लिए निकली है। ऐसे में राहुल गांधी का सबसे मुफीद विकल्प प्रियंका गांधी ही हो सकती हैं।

गुजरात में कांग्रेस नेताओं का लगातार हो रहा पलायन

गुजरात कांग्रेस के सीनियर नेता अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि राज्य में प्रियंका गांधी प्रचार करेंगी। वह जल्दी ही गुजरात पहुंच सकती हैं। दरअसल गुजरात में कांग्रेस चिंताजनक हालात से गुजर रही है। राज्य में हार्दिक पटेल समेत कई नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के आगे चुनौती है कि वह अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाए और जनता में भी पैठ बना सके। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस की राह आसान नहीं है। 

वीरभद्र बिना पहली बार हिमाचल में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

दिग्गज नेता और 6 बार के सीएम रहे वीरभद्र सिंह की गैरमौजूदगी में कांग्रेस यहां पहली बार चुनाव में उतरने वाली है। ऐसे में वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा सिंह को ही कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कमान दी है। अब देखना होगा कि राहुल गांधी की बजाय प्रियंका की ज्यादा सक्रियता पार्टी को कितना फायदा पहुंचाती है। कांग्रेस के नए बनने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए भी दोनों राज्यों के चुनाव पहली अग्निपरीक्षा के तौर पर होंगे।

Scroll to Top