बिना कनेक्शन उपयोग कर रहे परिवारों को दिया जाएगा कनेक्शन

लखनऊ  (मानवीय सोच) योगी सरकार प्रदेश के हर घर, हर परिवार को बिजली कनेक्शन का तोहफा देने जा रही है। प्रदेश में अब एक भी घर अंधेरे में नहीं रहेगा। इसके साथ ही बिजली चोरी पर भी लगाम लगाई जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि. के अन्तर्गत पांचों वितरण निगमों में कुल 3.27 करोड़ विद्युत उपभोक्ता हैं। इनमें से घरेलू प्रयोग हेतु कुल संयोजनों की संख्या 2.88 करोड़ है।

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या को देखते हुए यह स्पष्ट है कि कुल घरेलू विद्युत संयोजनों की संख्या कुल परिवारों की संख्या के सापेक्ष कम है। इसीलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। ऐसे समस्त परिवार जो कि वर्तमान में विद्युत का प्रयोग कर रहे हैं, परन्तु उनके द्वारा संयोजन नहीं लिया गया है,उनको नियमानुसार संयोजन निर्गत किया जाएगा। इससे बिजली चोरी पर भी रोक लग सकेगी तथा ऐसे परिसर जो कि अविद्युतीकृत हैं का विद्युतीकरण कराकर संयोजन निर्गत कर दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *