ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अर्द्ध सैनिक बलों में कांस्टेबल भर्ती के बढ़ गए पद

अर्द्ध सैनिक बलों में भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) की सिपाही भर्ती परीक्षा – 2024 का परिणाम अब तक नहीं आया। उससे पहले पदों की संख्या में 20,471 की बढ़ोतरी कर दी गई है। भर्ती के बीच में पद बढ़ने से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नाैकरी का माैका मिल सकेगा। अगले कुछ दिनों में इस भर्ती का परिणाम जारी किया जा सकता है। बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, असम राइफल्स और एसएसएफ में सिपाही भर्ती का विज्ञापन एसएससी ने 24 नवंबर को जारी किया था। उस समय पदों की संख्या 26,146 घोषित की गई थी। इन पदों के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन लिए गए थे।

रिक्त पदों के सापेक्ष देशभर से 46,47,646 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से यूपी और बिहार के 15,20,290 अभ्यर्थी हैं। इनकी आनलाइन परीक्षा 20 फरवरी से सात मार्च 2024 तक कराई गई थी। परीक्षा के लिए यूपी और बिहार के 19 शहरों में 97 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में 10,70,339 अभ्यर्थी शामिल हुए। एक घंटे की आनलाइन परीक्षा प्रतिदिन चार पाली में कराई गई। अब इसका परिणाम आने वाला है, उससे पहले पदों की संख्या में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। बढ़ोतरी होने के बाद पुरुषों के 41,467 और महिलाओं 5,150 पद हो गए हैं। बढ़े पदों के सापेक्ष परीक्षा का परिणाम जारी होगा। इसमें सफल होने वालों का फिजिकल और मेडिकल होगा। उसके बाद रिक्त पदों के सापेक्ष अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

Scroll to Top