कौशांबी (मानवीय सोच) डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य का एक बयान सुर्खियां में है। योगेश ने शनिवार को भरवारी में आयोजित नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष कविता सरोज के शपथ ग्रहण समारोह में मंच से विवादित बयान दिया। इसमें उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस अब आजम खान की भैंस नहीं खोजती, बल्कि अतीक को गोली मारने का काम करती है।
इसके बाद वह यहीं पर नहीं रुके। मीडिया से मुखातिब होते हुए योगेश ने सिराथू व चायल के सपा विधायकों के बारे में भी टिप्पणी की। कहा कि दोनों विधायक अपने-अपने क्षेत्र में घुसने की हिम्मत नही जुटा पा रही हैं। इसके लिए उन्होंने भाजपा के विकास को जिम्मेदार बताया। समारोह में डीएम सुजीत कुमार, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, बारा (प्रयागराज) विधायक वाचस्पति व चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी समेत तमाम भाजपाई मौजूद थे।
