ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा विधायक का विवादित बयान, बोले- देश से इतनी मोहब्बत तो पहले अपने कार्यालय पर तिरंगा फहराए RSS

यूपी  (मानवीय सोच)  मुरादाबाद जिले के कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जियाउर्रहमान बर्क के विवादित बयान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना आजादी से पहले देश पर राज करने वाले अंग्रेजों से की है। सपा विधायक ने अपने बयान में कहा कि केवल तिरंगा फहराने से देशभक्ति नहीं साबित होती। देश के प्रति वफादारी के लिए मुसलमानों को किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। ये लोग मुद्दों से भटकाना चाहते हैं, इसलिए मैं इसकी मुखालफत करता हूं। तिरंगा लगाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन यह लोग मुद्दे से भटकाना चाहते हैं, इसलिए मैं इनका विरोध करता हूं।

विधायक द्वारा दिए गए बयानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारा देश आजाद जरूर हुआ है, लेकिन पहले देश पर अंग्रेज राज कर रहे थे, आज वे लोग राज कर रहे हैं जिनका देश की आजादी में कोई भूमिका नहीं रही है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान दर्जनों लोग जेल गये जिसमें मुस्लिम भी शामिल हैं, लेकिन आरएसएस का कोई भी व्यक्ति स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल नहीं हुआ।

विधायक ने आरएसएस कार्यालय पर अभी तक तिरंगा न फहराने पर सवाल खड़ा किया और कहा कि ह‍म लोग हमेशा से तिरंगा लहराते आये हैं, लेकिन जो लोग आज घर-घर तिरंगा लगवा रहे हैं वो अपने गिरेबान में झांककर देखें। उन्होंने पूछा कि देश की आजादी के इतने साल बाद भी क्यों आज तक आरएसएस के कार्यालय पर तिरंगा नही फहराया गया। उन्‍होंने कहा, अगर तिरंगा से इतनी मोहब्बत करते हैं, तो अपने कार्यालय पर फहराते, हम तो हमेशा से फहराते आए हैं, हमारे लिए कोई नई बात नहीं, हम तो आगे भी इंशा अल्लाह देश की आजादी को तिरंगा फहरा कर मनाते रहेंगे। विधायक बर्क संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क़ के पौत्र हैं।

 

Scroll to Top