ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम के विवादित बोल, कहा- भविष्य में जरूरी होंगे शस्त्र

मेरठ   (मानवीय सोच)  सटे सरधना में राजपूत उत्थान सभा के तत्वावधान में विजयदशमी पर्व पर खेड़ा इंटर कॉलेज प्रांगण में शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया। इसमें बिरादरी के सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के शस्त्रों की पूजा की और समाज की एकजुटता का आह्वान किया। मंच से जनता को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने फिर से विवादित भाषण देते हुए वर्ग विशेष पर निशाना साधा और कहा कि सत्ता के साथ-साथ भविष्य में शस्त्रों की भी जरूरत पड़ेगी।

राजपूत उत्थान सभा के शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि पहले शस्त्र पूजन में सैकड़ों लाइसेंसी शस्त्र पूजन के लिए आते थे। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन से नहीं, त्याग, तपस्या समर्पण के बल पर आगे बढ़ता है। आने वाले समय में शस्त्र की जरूरत पड़ेगी और राजपूत समाज को फिर से शस्त्र उठाने पड़ेंगे। उन्होंने लोगों को बताया कि जिस प्रकार देशद्रोही ताकतें हमारे देश पर चौतरफा आक्रमण कर रही हैं, उस स्थिति में शस्त्रों का महत्व बढ़ जाता है।

उन्होंने वर्ग विशेष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जनसंख्या घटती जा रही है, उसकी चिंता की जरूरत नहीं है लेकिन जिनकी जनसंख्या बढ़ रही है, उनकी चिंता करने की आवश्यकता है। इसीलिए शस्त्रपूजन की जरूरत पड़ेगी। जब पूरी तरह आतंक बढ़ जाएगा, तब इन शस्त्रों की जरूरत पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और एकजुटता ही समाज के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। हम सभी को समाज में फैली बुराइयों को उखाड़कर अच्छाइयों को स्थापित करना होगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तिरंगा रैली पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन दिनों सब हरा ही हरा दिख रहा है। कुछ दिन बाद यूपी में भी हरा ही हो सकता है।

Scroll to Top