ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जेल से केजरीवाल के आदेश पर बढ़ी तकरार, BJP ने LG को दी शिकायत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी से अपना दूसरा निर्देश जारी किया है। सीएम केजरीवाल ने पहला निर्देश जल मंत्रालय को लेकर दिया था जबकि दूसरा निर्देश स्वास्थ्य मंत्रालय को दिया है।

इस मामले को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच तकरार बढ़ गई है। मामला अब दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के पास पहुंचा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, ईडी की हिरासत से मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश जारी करने को लेकर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने उपराज्यपाल से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के निर्देश जारी नहीं किया जा सकता है।

बीजेपी ने की FIR दर्ज करने की अपील

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सीएम द्वारा सीवरेज की समस्या को लेकर जारी किए गए आदेश की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया है। साथ ही दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर कहा कि दस्तावेज में केजरीवाल के हस्ताक्षर नहीं हैं और उन्होंने इसके फर्जीवाड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया है।

Scroll to Top