हरियाणा में रेंजर भर्ती के लिए महिलाओं की छाती नापने के आदेश पर विवाद

चंडीगढ़ : (मानवीय सोच)  हरियाणा सरकार के फॉरेस्ट रेंजर, डिप्टी फॉरेस्ट रेंजर और फॉरेस्टर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद नया विवाद शुरू हो गया है हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा जारी नोटिफिकेशन में हरियाणा में वन विभाग में रिक्त पदों के लिए महिला उम्मीदवारों के फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) में छाती मापने के मापदंड दिए गए हैं. बकायदा नोटिस जारी करके कहा गया है कि इन सभी पोस्ट के लिए महिला उम्मीदवारों का अनएक्सपेंडेड चेस्ट 74 सेंटीमीटर व एक्सपेंडेड चेस्ट 79 सेंटीमीटर होना चाहिए. विपक्ष ने इसे खट्टर सरकार का तुगलकी फरमान बताया है 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस मामले पर हरियाणा सरकार को आड़े हाथ लिया है. रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि केंद्रीय रिज़र्व पुलिस NDA यहां तक कि जो घने जंगलों वाले राज्य हैं, जहां पर फ़ॉरेस्ट गार्ड बड़ी संख्या में नियुक्त किए जाते हैं वहां पर इस तरह की भर्ती प्रक्रिया में छाती नापने को शामिल नहीं किया गया है तो आख़िरकार हरियाणा में ये रूल क्यों लागू किया गया. हरियाणा सरकार तुरंत प्रभाव से इस नियम को ख़त्म करें और सभी आवेदकों को मौका दे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *