यूपी में कोरोना 8 दिन में 200% से ज्यादा बढ़ा: 24 घंटे में मिले 44 नए मामले

यूपी  (मानवीय सोच)  कोरोना के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 8 दिन में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 74 से 170 तक पहुंच गई है। यानी 229% तक बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ मार्च महीने में पॉजिटिव केसों की संख्या भी 268 तक पहुंच गई है। जबकि 15 मार्च तक पॉजिटिव केस की संख्या सिर्फ 71 थी।

शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में 24 घंटे में 44 नए केस मिले हैं। वहीं, राज्य के आधे से ज्यादा जिले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। बड़ी बात यह है कि होली के बाद से कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी देखी गई है। एक दिन पहले यानी गुरुवार को आई रिपोर्ट में प्रदेश भर में 26 नए पॉजिटिव केस मिले थे।

सबसे गंभीर बात यह है कि संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने के बाद भी अभी टेस्टिंग बढ़ाई नहीं गई है। हालांकि, सीएम योगी ने करीब एक हफ्ते पहले ही हाई लेवल बैठक में कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने के साथ ही जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *