ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कोरोना बढ़ रहा है, भीड़ से बचें, स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्र सरकार की राज्यों को सलाह

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)   केंद्र सरकार ने देश भर में कोरोना के केसों में एक बार फिर से इजाफे का ट्रेंड देखते हुए राज्यों को भीड़ से बचने की सलाह दी है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से कहा है कि वे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के दौरान भारी भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों से बचें। इसके अलावा सरकार ने लोगों से भी अपील की है कि वे मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और नियमित तौर पर हाथों को सैनिटाइज करते रहें ताकि संक्रमण से बचा जा सके। दिल्ली समेत कई राज्यों ने पहले से ही कोरोना से निपटने के लिए कुछ पाबंदियों को दोबारा से लागू करना शुरू कर दिया है।

इसी सप्ताह दिल्ली सरकार की ओर से ऐलान किया गया था कि अब मास्क पहनना फिर से अनिवार्य होगा और ऐसा न करने पर 500 रुपये का जुर्माना देना होगा। हालांकि इस नियम से कार में सफर करने वालों को छूट दी गई है। शुक्रवार सुबह बीते एक दिन में कोरोना के 16,561 नए केस दर्ज किए गए और फिलहाल देश में पॉजिटिविटी रेट 5.44 फीसदी हो गया है। जिन राज्यों में कोरोना के केस ज्यादा मिल रहे हैं, उनमें दिल्ली, केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल हैं। खासतौर पर दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में कोरोना के केसों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

अकेले गुरुवार को ही दिल्ली में कोरोना के 2.,726 नए केस मिले थे। यह आंकड़ा बीते 7 महीनों में सबसे ज्यादा था। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के चलते राजधानी में 6 लोगों की मौत भी हुई है। केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि कुछ स्थानों पर कोरोना के केसो में तेजी देखी गई है। ऐसे में राज्य यह सुनिश्चित करें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में ज्यादा भीड़ की मौजूदगी न रहे। इसके अलावा हर कोई कोरोना प्रोटोकॉल का पालन भी करे ताकि संक्रमण से बचाव हो सके।
Scroll to Top