ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में कोरोना की नई गाइडलाइन जारी :स्कूल, दफ्तर में बिना मास्क नो एंट्री

लखनऊ (मानवीय सोच) कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी लखनऊ में 7 महीने बाद बुधवार को एक दिन में 97 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके बाद प्रशासन ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी। इसमें स्कूल, दफ्तर, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और पब्लिक प्लेस पर मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही हाथ नहीं मिलाने की भी बात कही गई है। हालांकि, मास्क नहीं लगाने पर किसी जुर्माने का अभी प्रावधान नहीं किया गया है।

प्रदेश में बुधवार को 24 घंटे में 446 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, 149 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ एक्टिव केस की संख्या 1791 पहुंच गई। पॉजिटिविटी रेट 1.63 है। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी लखनऊ में हैं। सितंबर-2022 के बाद राजधानी में 97 केस सामने आए हैं। मंगलवार को 402 नए केस आए थे। जबकि सोमवार को 176 केस मिले थे।

इधर, प्रदेश में बढ़ते कोरोना के चलते सीएम योगी ने लोक भवन में सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने मंगलवार को कोरोना को लेकर हुई मॉक ड्रिल की समीक्षा की। अफसरों से किसी भी हालत से निपटने के लिए तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं।

Scroll to Top