लोकभवन के सामने दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास

लखनऊ (मानवीय सोच) राजधानी लखनऊ के निगोहां के इमालियाखेड़ा गांव के चौकीदार ने पत्नी संग गुरुवार की सुबह लोकभावन के सामने आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि वहां पहले से मौजूद पुलिस वालों ने दंपति को पकड़ लिया और हजरतगंज कोतवाली ले गए।

निगोहा के इमालियाखेड़ा गांव में चौकीदार मनोहर लाल पासी उर्मिला संग रहते है। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे वो पत्नी संग लोकभवन के पास पहुंचे और ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आत्मदाह की कोशिश की। 

इस दौरान पहले से सुरक्षा डयूटी पर मौजूद पुलिस वालों ने आग लगाने से पहले ही दंपती को पकड़ लिया। दंपती को कोतवाली ले जाया गया है।

बातचीत की गई तो दंपती ने प्रधान पति पर चुनावी रंजिश के चलते उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी पक्ष मुकदमे में समझौते का दबाव डाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *