ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हजरतगंज में चलती स्कूटी पर किस कर रहा था कपल अश्लीलता फैलाने के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ  (मानवीय सोच)  हजरतगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक देखा जा रहा है कि एक कपल चलती स्कूटी पर एक दूसरे को किस कर रहा है। लड़की युवक की गोद में पीछे की तरफ मुंह करके बैठी है। मामले में युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

युवक पर मोटर व्हीकल एक्ट और अश्लीलता फैलाने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी। कपल का वीडियो इनके पीछे चल रहे लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से युवक को ढूढ़ने में कामयाब रही। लखनऊ पुलिस के अनुसार, युवक का नाम विकी शर्मा (23) है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। उस पर आईपीसी की धारा 294 और 279 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हजरतगंज चौराहे के पास एक युवक-युवती स्कूटी पर यातायात नियम तोड़ते निकल रहे हैं। स्कूटी चला रहे युवक की गोद में बैठी युवती युवक को किस करते नजर आ रही है। मंगलवार देर शाम वीडियो वायरल होने पर यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल से स्कूटी सवार युवक-युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

एडीसीपी यातायात अजय कुमार सिंह ने कहा था कि वायरल वीडियो, चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर स्कूटी का नंबर पता लगाया जा रहा है। स्कूटी नंबर के आधार पर दोनों के विषय में जानकारी जुटाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top