ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अप्रैल से गाय और कुत्ता पालना होगा महंगा, बढ़ेगी लाइसेंस फीस

लखनऊ  (मानवीय सोच) अप्रैल से गाय और कुत्ता पालना महंगा हो जाएगा। एक व्यक्ति लाइसेंस लेकर अधिकतम दो कुत्ते ही पाल सकेगा। खास बात है कि ये लाइसेंस चिप वाले होंगे। वहीं,पालतू पशुओं के लिए क्लीनिक, ब्रीडिंग सेंटर व पेट्स स्टोर चलाने के लिए भी नगर निगम से लाइसेंस लेना अनिवार्य हो जाएगा। यह व्यवस्था पहली बार लागू होगी। इनके लिए भी अप्रैल से लाइसेंस बनाए जाएंगे। नगर निगम सदन में लिए गए निर्णयों पर अमल के लिए महापौर संयुक्ता भाटिया ने कार्रवाई रिपोर्ट जारी कर दी है। विभागीय स्तर पर निर्णयों को लागू करने के लिए नगर आयुक्त की ओर से आदेश इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा।

नगर निगम सदन की 17 नवंबर को हुई बैठक में गाय पालने के लिए लाइसेंस शुल्क 30 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने को मंजूरी दी गई थी। इसी तरह विदेशी नस्ल के कुत्तों का लाइसेंस शुल्क पांच सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये किया गया था। सदन ने देशी नस्ल के कुत्तों का लाइसेंस शुल्क यथावत दो सौ रुपये सालाना रखा था। वहीं, सदन ने एक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा दो कुत्ते पालने का ही लाइसेंस दिए जाने की मंजूरी दी थी। इसको लेकर यह तर्क दिया गया था कि एक घर में अधिक कुत्ते होने से आसपास वालों को परेशानी होती है। कुत्तों का लाइसेंस चिप वाला होने से उन्हें ट्रैक करना आसान होगा। ये चिप चावल के दाने के बराबर होंगे। चिप में कुत्ते की नस्ल, मालिक का ब्योरा होगा। ये चिप कुत्ते की त्वचा पर लगाए जाएंगे।

Scroll to Top