ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महादेवा में जलाभिषेक के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

बाराबंकी  (मानवीय सोच)  महाशिवरात्रि के मौके पर महाभारत कालीन पौराणिक तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। बम बम भोले के उद्घोष से महादेवा गूंज रहा है। सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं। दो लाख से अधिक श्रद्धालु महादेवा में मौजूद हैं। देर रात तक 4 लाख शिव भक्तों के जलाभिषेक करने की संभावना है।

महादेवा में शिवरात्रि मेला पिछले करीब 10 दिन से चल रहा है। प्रदेश के कोने-कोने से आ रहे कांवड़िए यहां भगवान शिव की जय जयकार करते हुए जलाभिषेक कर रहे हैं। रविवार को शिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक करने के लिए शनिवार शाम से ही भक्तों की कतार लग गई थी।

भीड़ को देखते हुए पिछले पांच दिन से मंदिर के कपाट 24 घंटे के लिए खुले हैं। मंदिर से मुख्य सड़क तक करीब तीन किलोमीटर लंबी कतार लगी है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने हर मार्ग पर बैरीकेडिंग करा रखी है। 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। करीब 600 पुलिसकर्मी महादेवा मेला में मौजूद हैं।

महादेवा के अलावा जिले के अन्य प्रसिद्ध शिवालयों में भी सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भीड़ जुट रही है। इनमें किंतूर स्थित कुंतेश्वर महादेव मंदिर, हैदरगढ़ क्षेत्र के अवसानेश्वर महादेव मंदिर, शहर के कैलाश आश्रम स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, सतोखर तालाब स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में भारी भीड़ जुटी है। 

Scroll to Top