ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ठाकुरजी का दीदार करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

मथुरा  (मानवीय सोच)   वृंदावन में साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को ठा. श्री बांकेबिहारी के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है। नववर्ष पर विभिन्न मंदिरों में विशेष आयोजन की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। बांकेबिहारी मंदिर को नववर्ष की पूर्व संध्या पर जहां रंग बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजाया गया है, वहीं ठाकुरजी को नयनाभिराम पोशाक धारण कराई जाएगी। इस्कॉन मंदिर बदले स्वरूप में नजर आएगा। शनिवार को ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर भक्तों से भरा रहा। 
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच चुके हैं। इसे देखते हुए ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सुगंधित इत्र का छिड़काव भी किया जा रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल आदि राज्यों के साथ ही विदेशों से भी श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे हैं। होटल एसोसिएशन के अनुसार, वर्तमान में वृंदावन के आश्रम, गेस्टहाउस और धर्म शालाओं में ठहरने के लिए कमरे तक उपलब्ध नहीं हैं। 

25 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना

पिछले सालों में देखें तो पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर महीने में 2021 में ब्रज में 18 लाख श्रद्धालु आए थे। इस वर्ष यह आंकड़ा 25 लाख से अधिक पहुंचने का अनुमान है। कोरोना के पीक वर्ष 2020 में भी ब्रज पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 91 लाख 26 हजार 481 रही। इनमें 23 हजार 481 विदेशी श्रद्धालु थे। 

श्रद्धालु मित्र करेंगे भक्तों को गाइड

नएवर्ष के अवसर पर वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने हर तिराहा चौराहा पर श्रद्धालु मित्र तैनात किए हैं। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि श्रद्धालु मित्रों से बाहर से आने वाले भक्तों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालु मित्र एनसीसी, एनएसएस, स्काउट और नेहरू युवा केंद्र से जुड़े हुए युवा हैं।

श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे फैसिलिटी सेंटर

31 दिसंबर और 1 जनवरी को वृंदावन में होने वाली भीड़ के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ठा. श्रीबांके बिहारी मंदिर के पास अस्थाई फैसिलिटी सेंटर बनाने जा रहा है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह ने बताया कि वीआईपी पार्किंग और विद्यापीठ चौराहे के समीप झुनझुन वाला कोठी में यह सेंटर बनाए जा रहे हैं। यहां लोगों के बैठने के लिए कुर्सी, दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था होगी।

नववर्ष पर अलग रूप में नजर आएगा इस्कान मंदिर

वृंदावन स्थित इस्कान मंदिर में नववर्ष मनाने के लिए देश विदेश से हजारों भक्त आ रहे हैं। इसे देखते हुए मंदिर प्रबंधन तंत्र तैयारियों जुटा है। मंदिर को सजाने के लिए विदेशी फूल मंगाए गए हैं। इस्कान वृंदावन के मीडिया प्रभारी रविलोचन दास ने बताया कि नववर्ष पर मंदिर का एक नया ही रूप श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगा। ठाकुरजी भव्य पोशाक पहनेंगे। मंदिर में भजन-संकीर्तन के कार्यक्रम प्रारंभ हो गए है। 

Scroll to Top