ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीआरपीएफ कमांडेंट पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज

लखनऊ  (मानवीय सोच) सीआरपीएफ की 93वीं वाहिनी लखनऊ के कमांडेंट नीरज कुमार पांडेय के खिलाफ सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है। साथ ही, चार शहरों में स्थित उनके ठिकानों पर छापा मारकर तमाम अहम सुबूत एकत्र किए हैं। 

सीआरपीएफ के मुख्य सतर्कता अधिकारी की शिकायत पर सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच नीरज कुमार पर लगे आरोपों की बीते आठ महीनों से जांच कर रही थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर गत 16 मार्च को केस दर्ज किया गया, जिसके बाद शनिवार सीबीआई की टीमों ने लखनऊ, दिल्ली, नोएडा और मिर्जापुर स्थित उनके पांच ठिकानों को खंगाला। देर रात तक उनके ठिकानों पर छापे की कार्रवाई जारी थी।

सीआरपीएफ मुख्यालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी आईजी वितुल कुमार ने नौ जून 2022 को नीरज कुमार पांडेय के खिलाफ आय से अधिक संपत्तियां अर्जित करने की शिकायत सीबीआई निदेशक से की थी। सीबीआई निदेशक ने इस मामले की जांच का जिम्मा लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच को सौंपा था। 

 

Scroll to Top