ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आतंकवादियों के साथ दो मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के डोडा और कठुआ जिलों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया और छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले में भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर स्थित चतरगला के ऊपरी इलाके में आतंकवादियों ने एक संयुक्त जांच चौकी पर हमला किया, जिसमें राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि दूसरी ओर कठुआ जिले के सैदा सुखल गांव में मंगलवार देर रात लगभग तीन बजे गांव में छिपे एक आतंकवादी द्वारा की गयी गोलीबारी में सीआरपीएफ के जवान कबीर दास गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने गांव में सुरक्षा घेरा तोड़ने के लिए अंधाधुंध गोलीबारी की थी। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार शाम को अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट एक गांव पर आतंकवादियों के हमले में एक नागरिक घायल हो गया,

जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया और एक आतंकवादी को मार गिराया। उन्होंने बताया कि एक अन्य आतंकवादी को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि छिपा हुआ आतंकवादी सीमा पार से घुसपैठ कर यहां पहुंचा है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की अगुवाई में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मुठभेड़ वाली जगह पर पहुंचे हैं।पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ की सहायता से उन्होंने इलाके की घेराबंदी कर दी है और घर-घर जाकर तलाशी ली जा रही है। 

 

Scroll to Top