सीआरपीएफ अधिकारी राकेश कुमार ने ‘बिहाइंड द यूनिफॉर्म: नॉट जस्ट ए कॉप’ पुस्तक में बताए नौकरी से जुड़े कई पहलू

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  बिहाइंड द यूनिफॉर्म: नॉट जस्ट ए कॉप अपनी तरह की पहली किताब है जो पुलिसिंग में तनाव की धारणा और वास्तविकताओं पर चर्चा करती है और जमीनी स्तर पर पुलिस के लिए स्व-सहायता प्रारूप में समाधान प्रदान करती है। इसे सीआरपीएफ के महानिदेशक सुजॉय लाल थाओसेन ने जारी किया था और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और शिक्षाविदों ने इसका समर्थन किया था।

यह किताब सभी पुलिसकर्मियों के जीवन पर आधारित 

सीआरपीएफ के महानिदेशक थाओसेन ने कहा, “पिछले 34 वर्षों से पुलिस सेवाओं में काम करने के कारण, मैं इस पुस्तक को भारत के प्रत्येक पुलिसकर्मी की कहानी के रूप में देखता हूं। एक पुलिसकर्मी की नौकरी एक व्यक्ति को अपार शक्ति प्रदान करती है, लेकिन यह पावर एक बड़े व्यक्तिगत बलिदान के साथ आती है। यह किताब एक पुलिसकर्मी की स्पष्ट कहानी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *