कच्चे तेल के भाव में उछाल ; चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट

नई दिल्ली : (मानवीय सोच) इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल एक बार फिर 80 डॉलर प्रति बैरल के पार है. कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच भी भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं. देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार है तो वहीं, अधिकांश जगहों पर डीजल का भाव 90 रुपये प्रति लीटर के पार है. हालांकि, देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमत मई 2022 से अभी तक अपरिवर्तित हैं. 

कच्चे तेल का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज, 30 अप्रैल को कच्चे तेल के भाव में मामूली उछाल देखने को मिला है ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के पार है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की बात करें तो यह 76.78 डॉलर प्रति बैरल है 

दिल्ली-मुंबई में क्या है पेट्रोल का भाव?

देश के महानगरों की बात करें तो दिल्ली में आज (रविवार), 30 अप्रैल को भी पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और 89.62 रुपये प्रति लीटर ही बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *