CSJMU में असिस्टेंट प्रोफेसर बनाने के नाम पर 22 लाख की ठगी

स्वरूपनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती से पीएचडी की डिग्री और सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनवाने के नाम पर 22 लाख से अधिक की ठगी हो गई। उसे फर्जी पीएचडी की डिग्री और नियुक्ति पत्र थमा दिया गया। मामले में जन शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से स्वरूपनगर थाने में 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  आर्य नगर निवासी तान्या दीक्षित ने बताया कि पनकी निवासी विक्रम सिंह सेंगर उसकी मां तृप्ती सेंगर, मित्र प्रियंका सेंगर का घर में आना जाना है। उन्होंने सीएसजेएमयू में ऊंची पहुंच होने की बात कही। कई लोगों की पूर्व में नौकरी लगवाने की बात बताई। झांसे में आकर तान्या ने भी पीएचडी करवाने को कहा।