ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

डांसर सपना चौधरी जल्द हो सकती हैं गिरफ्तार!

लखनऊ  (मानवीय सोच)   हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी की एक बार फिर से मुसीबत बढ़ गई हैं। सपना चौधरी के ऊपर अब गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। डांसर सपना चौधरी को गिरफ्तार करने के लिए यूपी पुलिस हरियाणा के लिए रवाना हो गई। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई। सूत्रों के अनुसार लखनऊ पुलिस बुधवार सुबह ही रवाना हो चुकी है। माना जा रहा है कि सपना चौधरी को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।

बतादें कि मंगलवार को लखनऊ की एससीजेएम अदालत ने   डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। यह वारंट डांस का कार्यक्रम रद्द करने और टिकट का पैसा न लौटाने के मामले में अदालत से गैरहाजिर रहने को लेकर जारी किया गया है। सपना ने 10 मई को इस मामले में आत्‍मसमर्पण कर अंतरिम जमानत ली थी। आठ जून को सपना की नियमित जमानत भी सशर्त मंजूर हुई थी। सोमवार को इस मामले में सुनवाई थी लेकिन सपना अदालत में मौजूद नहीं रहीं। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार अदालत में सपना चौधरी की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी भी नहीं दी गई थी जबकि अन्‍य अभियुक्‍तों की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी लगाई गई थी।

ये है पूरा मामला

20 जनवरी 2019 को आयोजक जुनैद अहमद, इवाद अली, रत्‍नाकर उपाध्‍याय और अमित पांडेय के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। 13 अक्‍टूबर 2019 को लखनऊ के स्मृति उपवन में दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक सपना का प्रोग्राम था। प्रोग्राम में एंट्री के लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बेचा गया था। इस प्रोग्राम को देखने के लिए हजारों लोगों ने टिकट खरीदे लेकिन रात 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं आईं। प्रोग्राम न शुरू होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया लेकिन आयोजकों ने टिकट धारकों का पैसा वापस नहीं किया। 14 अक्टूबर, 2018 को आशियाना थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

 

Scroll to Top