बिजनौर (मानवीय सोच) रविवार दोपहर एक युवक और युवती का शव गांव के बाहर पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव नीचे उतरवाए और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। बताया गया कि युवक और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ही 5 अक्तूबर से लापता चल रहे थे। दो दिन पहले युवती के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जानकारी के अनुसार शिवालां कलां क्षेत्र के गांव फीना में जंगल में युवक-युवती के शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक फीना का रहने वाला था और युवती पास के ही गांव भैंसा की रहने वाली थी। बताया गया कि बुधवार से दोनों लापता चल रहे थे।
