ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नूपुर शर्मा के समर्थन में टिप्पणी को लेकर युवक पर जानलेवा हमला

नोएडा  (मानवीय सोच) भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में टिप्पणी करने को लेकर कथित तौर पर नोएडा के एक युवक ने उस पर जानलेवा हमला होने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

नोएडा पुलिस और यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल पर अभिषेक सिंह राठौर नाम के युवक ने एक वीडियो साझा कर कार्रवाई की मांग की है। एक मिनट 21 सेकेंड के इस वीडियो में अभिषेक के माथे पर पट्टी बंधी हुई और शर्ट पर खून लगा दिख रहा है।

वीडियो में अभिषेक ने बताया कि सेक्टर-44 सोम बाजार में वह गुरुवार रात को किसी काम से गया था। उसका आरोप है कि सिर धड़ से अलग करने की बात कहकर विशेष समुदाय के लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। अभिषेक के दोस्त मौके पर पहुंच गए और उसकी जान बचाई।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया था कि अभिषेक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ गया था। वहीं दो अन्य युवक भी शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर अभिषेक का उन दोनों से विवाद हो गया। इस दौरान शराब के नशे में दोनों ने अभिषेक की पिटाई कर दी।

एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास मौजूद उसके साथियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि  रात दो बजे के करीब वह अभिषेक के साथ सोम बाजार गए थे। इस दौरान अभिषेक थोड़ा आगे निकल गया और वो दोनों पीछे रह गए। सोम बाजार में मौजूद दो युवकों से अभिषेक का विवाद हो गया।

दोस्तों का कहना है कि मारपीट करने वाले युवक किस समुदाय के थे, उसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इस मामले में सेक्टर-39 कोतवाली द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Scroll to Top