बागेश्वर धाम जा रहे लोहा और स्टील व्यापारी की मौत

लखनऊ  (मानवीय सोच)  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह भीषण हादसे में लोहा और स्टील व्यापारी की मौत हो गई, जबिक दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

हादसा थाना फतेहाबाद क्षेत्र के लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सुबह करीब 8:00 बजे किलोमीटर-21 प्लाजा के पास हुआ। थाना प्रभारी फतेहाबाद ने बताया फॉर्च्यूनर कार विपरीत दिशा से आगे की तरफ जा रही थी। फॉर्च्यूनर की टक्कर से कंटेनर पलट गया।  कंटेनर चालक मौके से भाग निकला।  फॉर्च्यूनर में सवार दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए।  घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 

पुलिस ने बताया मृतक कामधेनु स्टील धौलपुर के मालिक नवीन सिंघल और लोहा व्यापारी अनिल गोयल हैं। वे दोनों अपने मित्र अंशुल मित्तल और श्रीनिवास  के साथ बागेश्वर धाम जा रहे थे। फॉर्च्यूनर कार को श्रीनिवास ड्राइव कर रहे थे। इनके सीने में चोट आई है। अनिल गोयल को उपचार के लिए ले जाते समय उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *