ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी के 33 हजार से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ, बकाए बिजली बिल में भी राहत

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच) 19 जिलों के 33 हजार से ज्यादा किसानों को नए साल में बड़ी खुशखबरी मिली है। किसानों का 190 करोड़ रुपए कर्ज माफ किया जा रहा है। शनिवार वाराणसी पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ये घोषणा की। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री ने कहा कि बकाए बिजली बिल में यूपी के किसानों को अब जेल नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि नलकूप का बकाया होने के बाद भी उसका बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। 50 फीसदी अनुदान पर किसानों को बिजली मुहैया कराई जा रही है।

मंत्री ने आगे बताया कि कहा कि प्रदेश सरकार 19 जिलों के 33000 किसानों का 190 करोड़ रुपए कर्ज माफ किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने बताया कि 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद कैबिनेट में किसानों की कर्जमाफी का निर्णय लिया गया था। इसके तहत लाखों किसानों के कर्ज माफ हुए थे। उस दौरान किन्ही कारणों से छूट गए 33408 किसानों के भी 190 करोड़ रुपए का कर्जमाफ किया जाएगा। सरकार ने इस बारे में गजट जारी कर दिया है।
मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जाएगा
आने वाले दिनों में मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सबसे अधिक दरों पर तय किया जा रहा है। मकर संक्रांति के बाद इसकी नीति तैयार की जाएगी।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में देश ओर प्रदेश का किसान उन्नत हो रहा है। आजादी के बाद पहली बार तीन गुना ज्यादा अनाज खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
मंत्री ने दावा किया कि तिलहन उत्पादन आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होगा। किसानों को हर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। प्रदेश में यूरिया और डीएपी की कमी नहीं है।

Scroll to Top