लखनऊ (मानवीय सोच) शनिवार के दो दिवसीय दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री का स्वागत किया। जिसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में पहुंचे। जहां डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत तमाम भाजपा नेता और व्यापारी नेता संदीप बंसल मौजूद रहे।

वहीं, इसके बाद वह ऐशबाग में व्यापार मंडल के कार्यक्रम के बाद 1449.67 करोड़ की लागत की 353 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे।
शनिवार को राजनाथ सिंह इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- कार्यक्रम के उपरांत 5-ए कालिदास मार्ग आवास जाएंगे।अपराह्न 3:30 कॉल्विन कॉलेज ग्राउंड पर 1449.68 करोड़ लागत के विभिन्न 353 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे ।
- सायं 5:30 बजे डिवाइन हॉस्पिटल विराज खंड गोमती नगर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
- रविवार 19 मार्च को अपराह्न 3:30 इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर के लिए रवाना होंगे और वहां “माटी के मसीहा” पुस्तक के विमोचन के लिए कार्यक्रम में सम्मिलित हो।
- कार्यक्रम के उपरांत सांय 04:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और सायं 05:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हों जाएंगे।
